पहचान बनाना अभी बाक़ी है



 

ज़िंदगी की उथल पुथल में हम भूल गए

जीने के लिए जान अभी बाक़ी है

डूब न जाएं, मँझधार में है ये कश्ती

उसे किनारे पे ले जाना अभी बाक़ी है


ज़िंदगी को जियें हम बस यूँ दिन न काटें

लोगों तक पहुँचना है बहुत काम अभी बाक़ी है

बेहतर बने यह ज़िंदगी बेहतर इंसान बने हम

ऐसा कुछ कर दिखाने की आस अभी बाक़ी है


बस खुदा से अपने लिए फ़रियादें ही न करें

ज़िंदगी में लोगों के काम आना अभी बाक़ी है

बस ख्वाहिशें ही न रह जाएं ये

जी जान लगाना अभी बाक़ी है


ये ज़िंदगी धोखेबाज़ न निकले

कहते कहते ज़ुबान रुक गई साँस अभी बाक़ी है

कोयले की ख़ान से हीरे तो निकल जाया करते हैं

बस उन्हें तराशकर चमकाना अभी बाक़ी है


एक रोज़ हमारा भी नाम होगा

अभी ख़ुद पे नाज़ होना बाक़ी है

इस धरती पे जन्मे हैं तो क्या

आसमान की बुलंदियों को छूना अभी बाक़ी है


क़लम थमा दी है जो तुमने ऐ ज़िंदगी

इसे काम में लाना अभी बाक़ी है

लिख तो देते हैं हम यूँ ही

पर उसे ज़माने तक पहुँचाना अभी बाक़ी है


ज़िंदगी से शिकायत न करें हम

मेहनत कर दिन रात लगाना अभी बाक़ी है

नाम ले इज़्ज़त से ज़माना हमारा

एक ऐसी पहचान बनाना अभी बाक़ी है


.......निशी......

Comments

Popular posts from this blog

Endings are beginnings in disguise

A poem stuck in my brain

New diary,new page....