सोचा ना था एक दिन बात होगी उनसे

 सोचा ना था एक दिन बात होगी उनसे

ज़िंदगी के सफ़र में मुलाक़ात होगी उनसे 
सोचा ना था एक दिन बात होगी उनसे

उनसे जो बात हुई तो विश्वास हुआ हमें
प्यार क्या होता है एहसास हुआ हमें

परवाह क्या होती है सिखाया है तुमने
 मुझे मुझ से मिलाया है तुमने

पतंग सी उड़ूँ में जो बन जाओ तुम मेरी डोर
खींचो जब भी चली आऊँ तुम्हारी ओर

लगता है ऐसे तितलियों से रंग भर दिए हैं मुझमें
जादू एसा हुआ है तुम्हारा मेरा दिल रहा ना मुझमें

वादे  हमेशा निभाना,हमें कभी ना रुलाना तुम
भुला दे हम सारे घम एसी बातें करते रहना तुम

यादें बन जाएगी तुम्हारी एक एक बात
बस तुम यूँही करते रहना हमेशा हमसे बात

तुम्हारी बातों में हम हैं,और मेरी बातों में तुम
और शब्दों से क्या खेलूँ यह कविता पढ़ लो तुम

      .........निशी........

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Endings are beginnings in disguise

A poem stuck in my brain

New diary,new page....